चंदन पौधा

VERTIGO AGRICULTURE

चंदन पौधा

लाल चंदन की खेती के लिए भूमि की बार-बार जुताई की जाती है। सबसे पहले खेत की एक से तीन बार ट्रैक्टर से जुताई करें। इसकेे बाद एक बार कल्टीवेटर से खेत की जुताई कर खेत की मिट्टी को भुरभुरा बना लें। इसके बाद खेत को समान करने के लिए पाटा लगाएं। अब खेत में 45 सेमी x 45 सेमी x 45 सेमी आकार के साथ 4 मीटर & 4 मीटर की दूरी पर गड्ढे खोदे जाते हैं। लाल चंदन के पौधे दो 10 x10 फीट की दूरी में लगाया जा सकता है। यदि आप पेड़ लगा रहे तो कभी भी लगा सकते हैं लेकिन यदि पौधा लगाते हैं तो दो से तीन वर्ष का पौधा लगाना ही बेहतर रहेगा। इससे एक फायदा ये होगा कि आप इसे किसी भी मौसम में लगा सकेंगे और इसकी देखभाल भी कम करनी होगी। इसके पौधों को निचले स्थान पर नहीं लगाना चाहिए। इसलिए इसे खेतों की मेड़ पर लगाया जा सकता है। मेड को ऊंचा रखें ताकि लाल चंदन के पौधे के पास पानी का जमाव नहीं हो सकें।

वॉयरस फ़्री फल
ताजा और स्वस्थ
100% ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक
...

पौधे लगाने का सही समय

चंदन के पौधों को हफ्ते में 2 से 3 लीटर पानी की जरूरत होती है। जानकारों के मुताबिक चंदन के पेड़ को पानी के लगने से ही बीमारी होती है। इसलिए चंदन के पौधों को जल भराव की स्थिति से बचाना चाहिए। इसलिए खेत में ऐसी व्यवस्था करें की लाल चंदन केे पौधे के पास जल का भराव न हो। वहीं बात करें इसकी सिंचाई की तो इसके पौधों की रोपाई के तुरंत बाद सिंचाई करनी चाहिए। इसके बाद मौसम की स्थिति के आधार पर 10-15 दिनों के अंतराल पर सिंचाई की जा सकती है।

...

कहां से मिलेगा लाल चंदन का पौधा और कितनी होगी कीमत

लालचंदन का पौधा किसानों को सरकारी या प्राइवेट नर्सरी से 120 रुपए से 150 रुपए तक में मिल जाएगा। इसके अलावा इसके साथ लगने वाले होस्ट के पौधे की कीमत करीब 50 से 60 रुपए होती है।

कृषि विशेषज्ञों की सलाह
Vertigo Agriculture

Top